M priyadarshini

नमस्ते दोस्तों। 07 फरवरी 2023 को बिहार में

Spread the love

नमस्ते दोस्तों। 07 फरवरी 2023 को बिहार में #कृषि_आधारित लघु/कुटीर उद्योग (MSME) के विकास की आवश्यकता और उसकी रूपरेखा पर चर्चा कर, #IIA (Indian Industries Association) की तरफ से बिहार के उद्योग मंत्री, माननीय श्री Samir Mahaseth जी को हमने एक प्रस्ताव सौंपा था।

दोस्तों, उस प्रस्ताव पर माननीय मंत्री जी से हुई चर्चा की समीक्षा और बिहार में #MSME को बढ़ावा देने हेतु IIA की आगे की रणनीति तैयार करने हेतु 25/02/2023 को #Industry_Visit_Program के दौरान IIA राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री अशोक अग्रवाल जी की अध्यक्षता में हमारे कार्यालय में एक बैठक की गई। इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ कृषि प्रधान राज्य होने के नाते #बिहार में कृषि आधारित उद्योग के विकास की असीम संभावनाओं, चुनौतियों और इसमें IIA की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में तय किया गया कि इस सिलसिले में एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही IIA की टीम बिहार के माननीय उद्योग मंत्री एवं संबंधित आदरणीय अधिकारीगण से मुलाकात करेगी।

इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी, दिल्ली चैप्टर अध्यक्ष डा एल के पांडेय जी, दिल्ली चैप्टर सम्मानित सदस्य श्री नीरज बजाज जी, श्री नरेंद्र कोठरी जी, श्री मृगेंद्र कुमार जी एवं डिप्टी डायरेक्टर श्री आर के गुप्ता जी मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these