सम्मान केवल एक क्षण नहीं होता, वह उस यात्रा की गवाही होता है जो नज़र से नहीं, नज़रिए से तय होती है। गौरव का यह पल समर्पित है हर उस नारी शक्ति को जो मंच पर नहीं, जीवन में इतिहास रचती हैं। ~डॉ ममतामयी प्रियदर्शिनी
इस आयोजन में डॉ ममतामयी प्रियदर्शिनी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिसके लिए उन्होंने आयोजकों का कोटि-कोटि धन्यवाद। यह उनके लिए अत्यंत गौरव का क्षण था जब उन्हें भारत मंडपम, नई दिल्ली के इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने – अपने क्षेत्र के सफल, ज्ञानी और ऊर्जावान अतिथियों की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया।
इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि, माननीय मंत्री, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, भारत सरकार, श्री चिराग पासवान थे जिन्होंने “विकसित भारत 2047” की परिकल्पना में “MSME और Food Processing Sector” की भूमिका पर विचार रखे।
इस मंच पर विशेष अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पूर्व सांसद श्रीमती जया प्रदा ने नारी सशक्तिकरण के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।
डॉ ममतामयी प्रियदर्शिनी ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों, विशेषकर श्री अहमद खान, श्री कपिल खंडेलवाल, जूरी पैनल और अन्य सहयोगियों का धन्यवाद का धन्यवाद किया है, जिन्होंने उन्हें इस मंच और सम्मान के योग्य समझा।
इस अवसर पर Indian Industries Association – IIA, Delhi Chapter के पदाधिकारी श्री मृगेंद्र कुमार, श्री लक्ष्मीकांत पाण्डेय, श्री नीरज बजाज, श्री हेमेन्द्र गुप्ता, श्री जतिन शर्मा, श्री राजेश मिश्रा, श्रीमती रेखा मिश्रा, श्री पंकज कुमार पाठक, श्री राजेश एम.पी., श्री प्रवीण गुप्ता, श्री ओ. पी. सिंह यादव, श्री अनुराग सिंह, श्री मनीष चावला आदि मेरे साथ उपस्थित रहे।
यह सम्मान मैं समर्पित करती हूँ बिहार की उन सभी Unsung नारी शक्तियों को, जिनके सपनों, संघर्षों और योगदान को भले ही मंच न मिले हों, लेकिन उनके जीवन की प्रेरणा सीमाओं से परे गूंजती है।