नमस्कार दोस्तो। कल विश्व पर्यटन दिवस था। मेरा मानना है कि बिहार के नवनिर्माण और प्रदेश में रोजगार सृजन में धार्मिक_सांस्कृतिक पर्यटन विकास की अहम भूमिका है। इसी उद्देश्य से 2021 के अगस्त क्रांति के दिन, हमारी टीम ने मार्गदर्शक_सम्मान_सह_धरोहर_संरक्षण_अभियान की शुरुआत की थी ताकि हम अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों के महत्व की सम्पूर्ण जानकारी अपनी आने वाली पीढ़ी तथा देश दुनिया तक पहुंचाएं, वरना कालांतर में ये धरोहर भग्नावेश होते जायेंगे और धीरे धीरे भुला दिए जायेंगे। इसी उद्देश्य से हमारी टीम ने “December, 2021” में एक वेबसाइट www.biharkemandir.com की शुरुआत की थी, जिसके माध्यम से हमारा प्रयास है कि बिहार के प्रमुख धरोहरों की जानकारी और उनकी स्थानीय मान्यताओं को #Digitally संकलित करके हमारे राज्य के इन धरोहरों के बारे में देश विदेश में प्रचारित किया जाए और बिहार में पर्यटन उद्योग का विकास हो सके।
इसी क्रम में हमारी टीम ने 26 जनवरी, 2022 को बिहार के वैशाली जिले में Statue_of_world_republic के निर्माण की मुहिम की शुरुआत की थी। अगर “विश्व के प्रथम गणतंत्र की प्रतीकात्मक प्रतिमा” का निर्माण वैशाली, बिहार, में हो जाए तो बिहार “विश्व पर्यटन स्थल” के रूप में विकसित हो जाएगा और इसका प्रदेश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।
दोस्तो,अगर आप मेरी बातों से सहमत हैं तो आइए हम साथ मिलकर अपनी धरोहरों को संरक्षित और प्रचारित करे और आपसे गुजारिश है कि आप अपने आस पास के एक धरोहर की जानकारी भी हमें जरूर भेजिए। आपका बहुत बहुत धन्यवाद।