नमस्कार दोस्तो। कल मुझे पर्यावरण संरक्षण और Renewable Energy के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रहे, एक सुलझे हुए, काफी अनुभवी उद्योगपति, औद्योगिक प्रशासन के एक्सपर्ट, सिटेक्स के पूर्व MD, भारत के सामाजिक, आर्थिक और तकनीकी विकास में आने वाली समस्याओं का समाधान ढूंढने को प्रतिबद्ध, देश को लिए समर्पित व्यक्तित्व श्री एस.बी. डांगयाचजी से मिलने का और उन्हें जल पर लिखी अपनी पुस्तक #जलमां प्रस्तुत करने का सौभाग्य मिला।IIM अहमदाबाद के महत्वपूर्ण एलुमनी, श्री डांग्याचजी भारत के #Innovative_Thought_Forum थिंक+एक्ट” = टैंक के संस्थापक ट्रस्टी है । उनके नेतृत्व में जल भंडारण और संचयन, भवन और निर्माण, किफायती आवास, नवीकरणीय ऊर्जा और पर्यावरण, शिक्षा, संसाधन दक्षता, वित्त और औद्योगिक विकास जैसे राष्ट्रीय रूप से महत्वपूर्ण डोमेन में कई काम हुए हैं। उन्हें हमारे कार्यालय में आमंत्रित करने के लिए डा लक्ष्मीकांत पांडेय जी का धन्यवाद। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि उनसे लंबे समय में मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा.