एक ही #देश है, एक ही माटी,
हम सब हैं, बस #भारतवासी !
किसान कहो या कहो मजदूर,
चाहे हो कोई, कितना भी मजबूर !
सबसे पहले देश है अपना,
इसका #मान बचाए रखना ll
(*) चाहे कोई कानून गलत हो,
चाहे कोई इंसाफ अजब हो !
चाहे कोई विचार अलग हो,
चाहे राही या राह गलत हो !
विरोध का हो चाहे कोई तरीका,
अस्त्र ना कोई, अहिंसा सरीखा !
कोई भी पंथ हो, जाति कोई हो,
#राष्ट्रभक्ति को धर्म बनाए रखना ! Copyright – Dr.Mamtamayi Priyadarshini