दोस्तों, विनम्रता उम्र और कद की मोहताज नहीं होती। LJP (Ram Vilas) के प्रेसिडेंट और जमुई के सांसद, युवा तुर्क श्री Chirag Paswan जी उसी श्रेणी के नेता हैं। वैशाली में statue_of_world_republic (विश्व के प्रथम गणतंत्र की प्रतीकात्मक प्रतिमा) के निर्माण की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आज माननीय श्री चिराग पासवान जी से उनके पार्टी कार्यालय, दिल्ली, में मुलाकात हुई तथा बहुत ही साकारात्मक बातचीत भी हुई। आशा करती हूं बिहार और भारत के इस प्राचीन गौरव को देश दुनिया के पटल पर अंकित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस मुहिम को माननीय सांसद जी से वांछित सहयोग मिलेगा। अपना बहुमूल्य समय देकर इस मुहिम के उद्देश्यों, अब तक किए गए प्रयासों और निहितार्थ को धैर्यपूर्वक सुनने के लिए वैशाली एवं बिहार की जनता की तरफ से आपको बहुत बहुत धन्यवाद।