M priyadarshini

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस
समस्त देश और प्रदेशवासियों को ‘विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस 2023’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ।
दोस्तों, इस अवसर पर विलुप्त हो रहे जीव-जंतुओं, पेड़ पौधों, अन्य वनस्पतियों व जलवायु के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें एवं प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संवर्धन के लिए साथ मिलकर काम करें।
दोस्तों, यह संकल्प जमीनी स्तर पर यथार्थ में तभी परिवर्तित हो पाएगा जब हम प्रकृति के प्रति प्रेम भाव रखेंगे, प्रकृति के साथ संवाद बढ़ाएंगे, प्राकृतिक संसाधनों को समझेंगे और हम सभी साथ मिलकर अपने हिस्से के छोटे छोटे योगदान देंगे।
तो दोस्तों, आइए प्रकृति संरक्षण के लिए साथ मिलकर संघर्ष करें।