नमस्कार दोस्तों। कल “Uganda Business and Investment Summit” में Indian Industries Association (IIA) की तरफ से सम्मिलित हुई। इस summit का थीम था, “Yuganda Calling” और इसका आयोजन गुरग्राम, हरियाणा, में हुआ था।
इस Summit में Government of the Republic of Uganda की राजदूत, Her Excellency (HE), Prof. Joyce Kakurmatsi Kikafunda ने उगांडा और भारत के बीच टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, MSME का देश के विकास में योगदान, उगांडा के बाजार में भारत के उत्पाद की जरूरत और इन्वेस्टमेंट पर जोर दिया। उनके साथ Mr. Hannigton Kananura, First Secretary & Mr. Balunywa Baker N., Education Attache, Uganda High Commission मौजूद थे। इस summit में IIA की तरफ से हमारे साथ IIA-Delhi Chairman डॉ एल के पांडे जी, दिल्ली चैप्टर कन्वेनर श्री नीरज बजाज जी तथा अंतर्राष्ट्रीय बिजनेस रिलेशन एक्सपर्ट श्री आशुतोष चौहान जी थे।
दोस्तो, बाहर के देशों के ऐसे प्रयास से एक तरफ तो दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती मिलती है, साथ ही
दोनों देशों के उद्यमियों और कंपनीज को एक-दूसरे के व्यवसायों, उत्पादों एवं तकनीकों के विषय में जानने समझने का मौका मिलता है, उन देशों को आपस में Import_Export एवं investments के अवसरों को तलाशने में मदद मिलती है।