M priyadarshini

Indian Industries Association

Spread the love

नमस्ते दोस्तों। Indian Industries Association – IIA – Delhi के कार्यकारी समिति की बहुत सार्थक एवं महत्वपूर्ण बैठक में शरीक हुई। इसमें कार्यकारी समिति एवं साथी उद्योगपतियों के साथ-साथ कुछ नए सदस्य भी उपस्थित थे, जो निवेश कंपनियों और ज्वाइंट वेंचर कोलेबोरेशन एवं बिजनेस डेवलपमेंट कंसल्टेशन प्रदान करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि थे।

दोस्तों, मेरा हमेशा से ही इस बात पर जोर रहा है कि MSME के समग्र विकास और सुचारू रूप से संचालन में मजबूती से सहयोग करने वाली संस्था, #IIA का देश के अलग-अलग राज्यों में विस्तार की सख्त जरूरत है। इस संदर्भ में दो महीने पूर्व मैंने IIA-Delhi के President, डॉ एल के पाण्डेय जी के साथ बिहार के उद्योग मंत्री, आदरणीय श्री Samir Mahaseth जी से मुलाकात कर बिहार में इसकी एक शाखा शुरू करने के लिए प्रस्ताव भी सौंपा था।

कल की बैठक में पुनः मैंने IIA के भौगोलिक उपस्थिति का विस्तार करने की जरूरत पर चर्चा करने के साथ साथ MSME & अलग अलग Startups के बीच Joint Venture को बढ़ावा देने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की ताकि तकनीकों और संसाधनों को आपस में साझा कर समग्र विकास हेतु इनके बीच एक स्वस्थ और पारदर्शी सिस्टम तैयार हो सके।

इस बैठक में IIA Delhi प्रेसिडेंट डॉ एल के पाण्डेय जी, कोषाध्यक्ष श्री कमल रहेजा जी, डेप्युटी डायरेक्टर श्री आर के गुप्ता जी, कन्वेनर श्री नीरज बजाज जी, श्री नरेंद्र कोठरी जी, श्री आशुतोष चौहान जी, श्री अंकुर गोयल जी आदि मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these