M priyadarshini

IIA-Russian

Spread the love

नमस्ते दोस्तों। कुछ दिनों पहले Indian Industries Association – IIA – दिल्ली चैप्टर के तत्वाधान में russian डेलीगेट्स के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुई। इस बैठक में Mr Dmitry Zubov और Mr Alaxander Pushkin, Senior Foreign Trade Manager, Ministry Of Industry And Trade Of The Federation Of Russia, रसियन डेलिगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

दोस्तों, दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध को मजबूत करने में इन देशों और इनके नागरिकों के बीच व्यापारिक गतिविधियों का बहुत बड़ा योगदान है। इसीलिए इस बैठक के दौरान भारत और रूस के बीच व्यापार को बढ़ावा देने हेतु व्यावसायिक संभावनाओं, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर, Import-Export की चुनौतियों और इसके समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई।

दोस्तों, कई अन्य सुझावों के अलावा, हमने Hon’ble Russian Delegates का भारत – रूस के बीच freetrade Agreement की आवश्यकता और अहमियत पर दृढ़ता से विचार करने का सुझाव दिया। साथ ही IIA से जुड़ी भारत की अलग-अलग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी अपने अपने सुझाव दिए।

इस बैठक में IIA के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं IIA दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष, डॉ. एल. के. पाण्डेय जी, IIA दिल्ली चैप्टर कोषाध्यक्ष श्री कमल रहेजा जी, IIA दिल्ली चैप्टर कन्वेनर्स श्री नीरज बजाज जी, श्री विपिन माहेश्वरी जी, श्री नरेंद्र कोठरी जी, श्री मधुकर सहाय जी और श्री एच. के. सिंह जी मौजूद थे।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these