M priyadarshini

विश्व सामाजिक न्याय दिवस

Spread the love

नमस्ते दोस्तों। आज “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” है। आप सभी को इसकी हार्दिक बधाई।

दोस्तों, सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और गरीबी, लिंग, आयु, नस्ल, जातीयता, शारीरिक भेदभाव, निरक्षरता, धार्मिक एवं सांस्कृतिक भेदभाव आदि को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न राष्ट्रों और समुदायों को एक साथ लाकर सामाजिक रूप से एकीकृत समाज का निर्माण को बढ़ावा देने के महत्व और आवश्यकता को स्वीकार करने के उद्देश्य से वर्ष 2009 से हरेक वर्ष 20 फरवरी को “विश्व सामाजिक न्याय दिवस” के रूप में मनाया जाता है। UNO के अनुसार राष्ट्रों के भीतर और राष्ट्रों के बीच शांतिपूर्ण और समृद्ध सह-अस्तित्व बनाए रखने के लिए एक अंतर्निहित सिद्धांत को #सामाजिक_न्याय के रूप में रेखांकित किया गया है।

दोस्तों, इतिहास गवाह है कि आज दुनिया, राष्ट्र और समाज पहले से कहीं ज्यादा विभाजित है, राजनीतक, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा व्यवहारिक, सभी स्तरों पर। राष्ट्रों और समुदायों को विभाजित करने वाले मुद्दों की एक लंबी फेहरिस्त है। दरअसल, आज जो एक बात सभी राष्ट्रों और समुदायों को एकजुट कर, गहरे से गहरे विभाजनों को ठीक कर सकती है, वह है “सामाजिक न्याय”। सामाजिक न्याय व्यक्ति और समाज के बीच निष्पक्ष और न्यायपूर्ण संबंधों की एक अवधारणा है।

दोस्तों, उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए, “विश्व सामाजिक न्याय दिवस 2023” का थीम रखा गया है, वैश्विक एकजुटता को मजबूत करना और “सामाजिक न्याय के लिए बाधाओं पर काबू पाने और अवसरों को उजागर करना।

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like these